Current Date

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

|
Published on: 13 August 2026, 12:52 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में वांछित और इनामिया अपराधियों के खिलाफ चंदौली पुलिस का अभियान लगातार जारी है. देर रात 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ के बाद अब सैयदराजा पुलिस ने एक और 50 हज़ार की इनामी फरार बदमाश को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया.

सैयदराजा थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आबकारी अधिनियम समेत धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चंडीगढ़ के गुरुवचनदास का पुत्र कपिल देव वर्मा को चंडीगढ़ स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना सैयदराजा में वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था.मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 50 हज़ार का इनाम घोषित था.

450 पेटी अवैध शराब बरामदगी से जुड़ा था मामला —

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2022 में सैयदराजा थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी PB11AX9295 से थाना सैयदराजा पुलिस, आबकारी विभाग और GST सचल दल की संयुक्त कार्रवाई में 450 पेटी यानी करीब 4010 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी. इस दौरान कूटरचित दस्तावेज भी बरामद किए गए थे.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी और सजा से बचने के लिए आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. चंडीगढ़ में उसके ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

दो मुकदमे दर्ज —

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सैयदराजा थाने में वर्ष 2022 का आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी सहित कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा थाना काकोरी, जिला लखनऊ पश्चिमी में वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!