Current Date

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

|
Published on: 31 July 2026, 3:14 am IST
Subscribe
ads

Jai tiwari —

चंदौली—मुगलसराय तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजीव मोहन सक्सेना का तबादला कर उन्हें चंदौली कलेक्ट्रेट में ओसी (प्रभारी अधिकारी) के पद पर तैनात किया गया है. वहीं, उनकी जगह राजेश कुमार वर्मा को मुगलसराय का नया एसडीएम बनाया गया है। वह शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे.

राजीव मोहन सक्सेना ने 27 मई 2026 को मुगलसराय के एसडीएम पद का कार्यभार संभाला था. लगभग दो माह के कार्यकाल में उन्होंने राजस्व और प्रशासनिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई. विशेष रूप से क्षेत्र के कई तालाबों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने और संरक्षण के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना हुई.

इससे पहले वह नगर पालिका परिषद मुगलसराय के अधिशासी अधिकारी (ईओ ) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ईओ रहते हुए उन्होंने पिछले करीब एक वर्ष में अतिक्रमण के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए। सड़क चौड़ीकरण, अवैध कब्जे हटाने और शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर उनकी कार्यशैली लगातार चर्चा में रही. जो सरकारी जमीने थी उसके खिलाफ़ भी अभियान चलाया था.

गुरुवार देर शाम जारी तबादला आदेश के तहत उन्हें चंदौली कलेक्ट्रेट में ओसी (प्रभारी अधिकारी) के पद पर तैनात किया गया है. वहीं, राजेश कुमार वर्मा को मुगलसराय तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है. कुछ दिन पूर्व राजेश कुमार वर्मा का अलीगढ़ से चंदौली तबादला किया गया था. राजेश कुमार वर्मा अलीगढ़ में भी एसडीएम पद पर तैनात थे. शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना है.

प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब लोगों की निगाहें नए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर टिकी हैं.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना
error: Content is protected !!