Current Date

Chandauli News: नौगढ़ गोलीकांड: 36 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर, बाइक सवारों ने तमंचे से मारी थी गोली; व्यापारियों में दहशत

|
Published on: 9 August 2026, 5:08 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. शुक्रवार की शाम रजवाहा पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने रुपये के विवाद में मोबाइल दुकानदार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घटना के करीब 36 घंटे बाद भी दोनों आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं. वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में दहशत का माहौल है.

मझगावां गांव निवासी दैवज्ञ विश्वकर्मा कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते हैं. शुक्रवार की शाम वह अपने साथी शिवम के साथ बाइक से मझगांई सामान लेने जा रहे थे. इसी दौरान रजवाहा पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे भरदुवा गांव निवासी विकास यादव और उसके एक अज्ञात साथी ने उनकी बाइक को बीच सड़क पर रोक लिया.

आरोप है कि कुछ दिन पहले दोनों युवकों ने दैवज्ञ को मोबाइल बेचने के लिए दिए थे. मोबाइल बिकने के बाद बकाया रुपये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोपितों ने पहले गाली-गलौज की. विरोध करने पर अज्ञात युवक ने तमंचा निकालकर दैवज्ञ के बाएं हाथ में गोली मार दी. गोली लगने से वह घायल हो गए. वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस सबंध में नौगढ़ सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!