Current Date

Chandauli News: लूट की झूटी सूचना देने वाले युवक को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, डायल 112 पर काल कर कहा 17 हज़ार लूट ले गए दो बदमाश

|
Published on: 21 April 2026, 4:40 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— लूट की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. 20 अप्रैल की रात करीब 12 बजे सुभाष नगर निवासी नवल किशोर ने डायल 112 पर सूचना दी कि मुगलसराय बस स्टैंड के पास दो अज्ञात व्यक्ति उसका झोला छीनकर फरार हो गए हैं, जिसमें 17 हजार रुपये और जरूरी कागजात थें. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान नवल की बातों पर पुलिस को शक हुआ, वह बार बार अपना बयान बदल रहा था. जिस पर पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की. स्थानीय लोगों ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया. इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि उसने झूठी सूचना दी थी. पूछताछ में उसने बताया कि वह सर्कस रोड पर सेल्समैन का काम करता है. वेतन का पैसा खर्च हो जाने के बाद उसने झूटी लूट की योजना बनाई थी. पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शांति भंग की धारा में नवल का चालान किया है.

अगला लेख

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान
error: Content is protected !!