Current Date

Chandauli News: 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच LTP Calculator बनी North Zone Winner, NJ Wealth PBT 2026 में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मिला सम्मान

|
Published on: 14 August 2026, 3:16 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में मुगलसराय की LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd. ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में North Zone में सर्वाधिक NJ E-Wealth Accounts खोलने के लिए कंपनी को Winner (North) के सम्मान से नवाजा गया.

इस उपलब्धि की खास बात यह है कि NJ Wealth के नेटवर्क में देशभर के 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स जुड़े हुए हैं और प्रतिस्पर्धा इसी विशाल नेटवर्क के बीच थी। ऐसे में मुगलसराय से अपनी यात्रा शुरू करने वाली LTP Calculator का North Zone में शीर्ष स्थान हासिल करना पूर्वांचल के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

मुंबई में आयोजित NJ Wealth PBT 2026 कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया.

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल कंपनी का नहीं, बल्कि निवेशकों के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कोई अपनी बेटी की शादी के लिए बचत कर रहा है, कोई बच्चों की पढ़ाई के लिए, कोई घर खरीदने का सपना देख रहा है तो कोई अपने रिटायरमेंट की योजना बना रहा है। ऐसे में निवेशकों का भरोसा कंपनी के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मुगलसराय की एक कंपनी का देशभर के 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के नेटवर्क के बीच अपनी अलग पहचान बनाना बड़ी उपलब्धि है. इसके पीछे निवेशकों का विश्वास, सहयोगियों का समर्थन और पूरी टीम की मेहनत है.

डॉ. तिवारी ने इस उपलब्धि को LTP Calculator के निवेशकों, सहयोगियों और पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि कंपनी आगे भी निवेशकों के दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को केंद्र में रखकर काम करती रहेगी.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!