Current Date

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

|
Published on: 11 August 2026, 2:52 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव के समीप मुगलसराय-चकिया मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लतीफ शाह में पिकनिक मनाकर गंजख्वाजा लौट रहे लोगों से भरे ऑटो में अज्ञात टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि ऑटो में ग्राम प्रधान सूरत समेत पांच लोग सवार थे. सभी लतीफ शाह से पिकनिक मनाकर गंज ख्वाजा लौट रहे थे. इसी दौरान बिठवल गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात टेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में 28 वर्षी राहुल गंज ख्वाजा की मौत हो गई. वहीं ग्राम प्रधान सूरज, विशाल, लड्डू और ऑटो चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात टेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है.

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!