Current Date

Chandauli News: अलीनगर के कुरहना गांव से लापता युवक की धानापुर गंगा किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 8 August 2026, 1:42 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव से तीन दिन पहले लापता हुए 24 वर्षीय युवक का शव शनिवार की शाम धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गंगा घाट पर उतराया मिला. शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

मृतक की पहचान प्रवेश कुमार (24) वर्ष पुत्र रामकुमार राम, निवासी कुरहना गांव, थाना अलीनगर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 साढ़े पांच बजे गंगा किनारे मवेशियों के लिए चारा काट रही महिलाओं की नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी.

बताया जा रहा है कि प्रवेश के लापता होने के बाद से उसके चचेरे भाई राजेंद्र राम सहित परिजन कई दिनों से गंगा किनारे उसकी तलाश कर रहे थे. महिलाओं से शव मिलने की जानकारी मिलने पर राजेंद्र मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रवेश के रूप में की। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है और मौके पर उसका चचेरा भाई राजेंद्र मौजूद है. उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन पहले अलीनगर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार
error: Content is protected !!