Current Date

Chandauli News: अकोढ़वा गांव के पोखरे में मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप, शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

|
Published on: 12 August 2026, 3:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—बबुरी थाना क्षेत्र के अकोढ़वा गांव स्थित पोखरे में एक व्यक्ति का बुधवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है. प्रथम दृष्टया शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है.

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि व्यक्ति के पोखरे तक पहुंचने और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके.

इस संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ अरुण सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!