Current Date

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

|
Published on: 20 September 2026, 9:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब व गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है. दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 2.45 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब और गांजा बरामद करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

बरामद शराब के साथ तस्कर —

अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सिंधीताली पुल के पास पुलिस ने एक ट्रक से 775 पेटी में 6,935 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है. शराब को पुट्टी की 70 बोरियों के नीचे छिपाकर दिल्ली से बिहार ले जाया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को पकड़ लिया. आगे चल रही ब्रेजा कार से दो अन्य आरोपित पकड़े गए। कार से पांच एटीएम कार्ड भी बरामद हुए.

बरामद गांजे के साथ तस्कर भी टीम —

वहीं, रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के कटरिया सर्विस लेन के पास एएनटीएफ गाजीपुर और अलीनगर पुलिस ने एक कंटेनर से 251 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है. गांजा कंटेनर के केबिन में बने गुप्त बॉक्स में छिपाकर रखा गया था. मौके से तस्कर बजरंग कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया.

रविवार किस अलीपुर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर दिल्ली-चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार ले जा रहे थे, जबकि गांजा झारखंड से रामनगर पहुंचाया जाना था. दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में —

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 अनिल कुमार यादवउ0नि0 मुमताज अहमद, का० प्रवेश कुमार सिंह, रि०का० सौरभ यादव, रि0का0 अमन कुमार,हे०का० चालक विकास सिंह, का० चालक शैलेन्द्र यादव, थाना अलीनगर

स्वाट/सर्विलांस टीम-

नि० राम जन्म यादव

उ०नि० आशीष मिश्रा

हे0का0 राणा प्रताप सिंह

हे०का० आशुतोष सिंह

हे0का0 सतीश पटेल

हे. क. दीपक मिश्रा

हे०का० आदित्य पाण्डेय

हे०का० प्रेम प्रकाश यादव

हे0का0 मन्टू सिंह

का० अजीत कुमार सिंह

का० अमित सिंह

का० महेश यादव

का० गणेश तिवारी

का० मनीष कुमार

का० मनोज यादव

का० संदीप कुमार शामिल रहें.

अगला लेख

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम! पत्नी-बच्चों के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम! पत्नी-बच्चों के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Big Breaking: मुगलसराय में एंट्री से पहले बड़ा एनकाउंटर! रामनगर-टेंगरा मोड़ पर 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, पुलिस पर फायरिंग के बाद क्रॉस फायरिंग में हुआ खात्मा

Big Breaking: मुगलसराय में एंट्री से पहले बड़ा एनकाउंटर! रामनगर-टेंगरा मोड़ पर 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, पुलिस पर फायरिंग के बाद क्रॉस फायरिंग में हुआ खात्मा

Chandauli News : चंदौली में फर्जी नियुक्ति का खुलासा! शिक्षक की नौकरी संदिग्ध मिलने पर मुकदमा दर्ज, लाखों रुपये वेतन भुगतान का मामला

Chandauli News : चंदौली में फर्जी नियुक्ति का खुलासा! शिक्षक की नौकरी संदिग्ध मिलने पर मुकदमा दर्ज, लाखों रुपये वेतन भुगतान का मामला

Chandauli News: चंदौली के नए ASP बने IPS विक्रम दहिया, पीलीभीत से तबादले के बाद मिली नई जिम्मेदारी

Chandauli News: चंदौली के नए ASP बने IPS विक्रम दहिया, पीलीभीत से तबादले के बाद मिली नई जिम्मेदारी
error: Content is protected !!