Current Date

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में SOG-सर्विलांस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी सलमान गिरफ्तार

|
Published on: 18 September 2026, 2:20 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के मुकदमे में लंबे समय से फ़रार चल रहे 50 हजार के इनामी अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने शुक्रवार, 18 सितंबर को चन्दौली कचहरी के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को हिरासत में लिया.

मामला नवंबर 2024 में कोयले से लदे ट्रक की लूट से जुड़ा है. डेहरी से सीतापुर के लिए 25 टन कोयला लेकर निकला ट्रक संख्या BR01GF8742 28 नवंबर की रात सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुम्भापुर के पास से गायब हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला तो मामले में ट्रक चालक और खलासी पर भी संदेह जताया गया था. इस संबंध में सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

पुलिस के अनुसार इसी मुकदमे में फ़रार चल रहे सलमान पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी मरखामऊ, थाना मऊआइमा, प्रयागराज की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित था. पुलिस टीम ने स्वाट और सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश जारी रखी और शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया.

बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर और चन्दौली के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस कार्रवाई में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ स्वाट प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव और सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा की टीम की भूमिका रही. पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी को अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम! पत्नी-बच्चों के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम! पत्नी-बच्चों के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Big Breaking: मुगलसराय में एंट्री से पहले बड़ा एनकाउंटर! रामनगर-टेंगरा मोड़ पर 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, पुलिस पर फायरिंग के बाद क्रॉस फायरिंग में हुआ खात्मा

Big Breaking: मुगलसराय में एंट्री से पहले बड़ा एनकाउंटर! रामनगर-टेंगरा मोड़ पर 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, पुलिस पर फायरिंग के बाद क्रॉस फायरिंग में हुआ खात्मा

Chandauli News : चंदौली में फर्जी नियुक्ति का खुलासा! शिक्षक की नौकरी संदिग्ध मिलने पर मुकदमा दर्ज, लाखों रुपये वेतन भुगतान का मामला

Chandauli News : चंदौली में फर्जी नियुक्ति का खुलासा! शिक्षक की नौकरी संदिग्ध मिलने पर मुकदमा दर्ज, लाखों रुपये वेतन भुगतान का मामला
error: Content is protected !!