Current Date

Chandauli News: दुलहीपुर में पुलिस टीम पर हमला: चौकी इंचार्ज से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी

|
Published on: 4 August 2026, 11:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों पर दुलहीपुर चौकी प्रभारी और पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है.

बीते 1 अगस्त 2026 को सावन माह के दौरान मीट एवं मुर्गा दुकानों पर नोटिस तामील कराने के लिए दुलहीपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में गए थे. इसी दौरान दुलहीपुर निवासी प्रिंस सोनकर उर्फ विराट सोनकर ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की.

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई. पुलिस जब आरोपी को चौकी लाने का प्रयास कर रही थी, तभी उसके परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

घटना में चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह की आंख के पास चोट आई, जबकि कांस्टेबल बालकृष्ण यादव का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया. उनकी वर्दी फाड़ दी गई और नेम प्लेट भी तोड़ दी गई. आरक्षी मोहित यादव भी हमले में घायल हुए. आरोपियों ने जाते समय पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी.

इस मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा संख्या 386/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त की सुबह अलीनगर रोड स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!