Current Date

Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा में ITI के बाद चोरी की ‘अप्रेंटिसशिप’! तीन नाबालिगों ने 5 बैटरियां उड़ाईं, दो कबाड़ियों समेत 5 गिरफ्तार

|
Published on: 12 August 2026, 1:32 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— सैयदराजा कस्बे में चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों और दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बैटरियां और नकदी बरामद की है.

पुलिस के अनुसार, तीनों नाबालिगों में से एक ने पहले स्कूल की पढ़ाई के बाद आईटीआई की, इसके बाद वह अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कर रहा था. इसी दौरान वह अपने दो नाबालिग साथियों के साथ चोरी की घटनाओं में शामिल हो गया. आरोप है कि नाबालिगों ने बीते शनिवार व रविवार को क्षेत्र में घूमकर हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और ऑटो समेत वाहनों से बैटरियां चोरी कीं.

बताया जा रहा है कि चोरी की बैटरियों को सैयदराजा कस्बे में कबाड़ की दुकान चलाने वाले मिठाई लाल और रब्बूल ने खरीदा. पुलिस का आरोप है कि दोनों कबाड़ियों को बैटरियों के चोरी का होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उन्हें खरीद लिया.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों और दोनों कबाड़ियों को पकड़ लिया. पूछताछ में चोरी की घटनाओं से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

पुलिस के मुताबिक, नाबालिगों ने चोरी की बैटरियों में से एक खेप को करीब 7 हजार रुपये में बेच दिया था. इसमें से 400 रुपये अन्य दो नाबालिग साथियों को दिए गए, जबकि बाकी रकम को लेकर नाबालिग अपने दोस्तों के साथ कामाख्या देवी मंदिर घूमने गया और वहां पैसे खर्च कर दिए.पुलिस ने बरामदगी और कार्रवाई के बाद तीनों नाबालिगों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें बाल सुरक्षा गृह भेज दिया गया. वहीं दोनों कबाड़ियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

चंदौली के कबाड़ियों पर उठ रहे सवाल —

जनपद में चोरी की घटनाओं के बाद चोरी के सामान को खपाने में कबाड़ियों की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. आरोप है कि कुछ कबाड़ी चोरी का सामान कम कीमत पर खरीदकर उसे आगे खपा देते हैं. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!