Current Date

Chandauli News: मुहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने जुलूस मार्गों और इमामबाड़ों का किया निरीक्षण, जाने क्या कहा अधिकारियों ने

|
Published on: 22 June 2026, 3:20 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम नाम यहां लिख दीजियेगा) और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ताजिया जुलूस मार्गों, इमामबाड़ों और कर्बला स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मार्गों से ताजिया जुलूस गुजरेंगे, वहां किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि नीचे लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त और ऊंचा कराया जाए, ताकि जुलूस के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अलावा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मुहर्रम को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताजिया जुलूस के सभी मार्गों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जारी है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान माहौल खराब करने या सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त तैयारियों से साफ है कि इस बार मुहर्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

चंदौली जिलाधिकारी चांद मोहन गर्ग —
चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल—

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!