Current Date

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

|
Published on: 31 July 2026, 7:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—उत्तर प्रदेश पुलिस के 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार  का पदोन्नति के बाद उपनिरीक्षक (दारोगा) पद पर चयन हो गया है. पदोन्नति की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली में खुशी का माहौल बन गया.

मूल रूप से जनपद जौनपुर के थाना चंदवक क्षेत्र के ककरापार निवासी अनिल कुमार पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मुगलसराय कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यशैली के कारण वे पुलिस विभाग के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी अच्छी पहचान रखते हैं.

पदोन्नति की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह सहित कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत, ईमानदारी और लंबे सेवाकाल का सम्मान है.

अनिल कुमार ने पदोन्नति पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना
error: Content is protected !!