Current Date

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में ‘प्रयाग रिद्म फेस्ट 2026 का हुआ आयोजन, 12 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर का जलवा

|
Published on: 20 April 2026, 6:26 pm IST
Subscribe
ads

Report- Jai tiwari

चंदौली। मुगलसराय स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 19 अप्रैल 2026 को ‘प्रयाग रिद्म फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। अंतर-विद्यालयीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में जनपद के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को वाद्य, गायन और नृत्य की तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसे 0–8 वर्ष, 9–13 वर्ष और 14–18 वर्ष के आयु वर्ग में आयोजित किया गया। मंच पर प्रतिभागियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे सभागार में तालियों की गूंज से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम की खास बात इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय निर्णायक प्रक्रिया रही। इस अवसर पर प्रसिद्ध वाद्य विशेषज्ञ समीर कुमार कुंडू निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने हवाईयन गिटार और तबला वादन में अपनी विशेषज्ञता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। आकाशवाणी के ‘युवा वाणी’ कार्यक्रम से जुड़े रहने के साथ-साथ वे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं और वर्तमान में वाराणसी के एक विद्यालय में संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल भी देखने को मिला। अभिभावकों और अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। ‘प्रयाग रिद्म फेस्ट 2026’ ने न केवल छात्रों को मंच प्रदान किया, बल्कि उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी नई दिशा दी। यह आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती
error: Content is protected !!