Current Date

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

|
Published on: 24 August 2026, 6:04 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— कोतवाली चंदौली क्षेत्र में ट्रक का टायर फटने के बाद उसे चेक कर रहे चालक से दो अज्ञात बदमाशों ने 10 हजार रुपये झपट लिए. घटना के करीब एक महीने बाद चालक की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के थाना सिलौठू क्षेत्र के ग्राम लोहराडीह निवासी रामप्रवेश महतो (40) ट्रक चालक हैं. वह ट्रक संख्या UP 67 AT 0421 में लोहे की पाइप लेकर गोपीगंज, भदोही उत्तर प्रदेश जा रहे थे.

बताया गया कि 19 जुलाई 2026 की देर रात करीब 12 बजे रास्ते में चंदौली जिला अधिकारी कार्यालय मोड़ के पास सर्विस लेन में परम अस्पताल के सामने ट्रक का टायर फट गया. चालक ट्रक से नीचे उतरकर टायर चेक कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी ऊपरी जेब से रुपये निकालकर नीचे पैंट की जेब में रखे.

तहरीर के मुताबिक इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने हाथ से 10 हजार रुपये झपट लिए और मौके से फरार हो गए. चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

करीब एक महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा —

घटना के संबंध में चालक की तहरीर पर 23 अगस्त 2026 को सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी है. अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ट्रक चालकों की सुरक्षा पर उठे सवाल —

चंदौली के नेशनल हाईवे पर अक्सर लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक चालक रात के समय टायर पंचर, तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से सड़क किनारे वाहन रोकते हैं. ऐसे में इस तरह की वारदात सामने आने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों ने रात के समय हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी की मांग की है. अब पुलिस की जांच से ही सामने आएगा कि यह अलग-अलग घटना थी या ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाला कोई गिरोह वास्तव में सक्रिय है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!