Current Date

Chandauli Crime: चंदौली पुलिस के बैंक चेकिंग की खुली पोल, मुगलसराय के बाद चंदौली में एटीएम बदलकर 30 हजार की धोखाधड़ी, जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 6 August 2026, 5:01 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद में बैंकों और एटीएम के आसपास उचक्कागिरी व धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पुलिस की बैंक चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

दो दिन पहले मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के बाहर एक वृद्ध से करीब 50 हजार की उचक्कागिरी की घटना हुई थी. अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर करीब 30 हजार की धोखाधड़ी का नया मामला सामने आ गया.

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला गांव के पास स्थित एटीएम पर एक युवक पैसे निकालने पहुंचा था. इसी दौरान एक शातिर जालसाज ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया. बाद में युवक के खाते से लगभग 30 हजार निकाल लिए गए. मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आने के बाद पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई.

सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में सीओ सदर नामेंद्र कुमार का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों से अपील की गई है कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना एटीएम कार्ड तथा पिन किसी के साथ साझा न करें.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार
error: Content is protected !!