Current Date

भारतमाला परियोजना के लिए रेवसा गांव में 5 मकानों पर चला बुलडोजऱ, मुआवजे के बाद हुई कार्रवाई, निर्माण हटाने के लिए पहले दिया गया था नोटिस

|
Published on: 30 October 2025, 2:08 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली : अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवासा गांव में तहसील प्रशासन द्वारा आज मुआवजे के बाद पांच पक्के मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई. इस दौरान प्रशासनिक अमले को विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान एसडीम (SDM) अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (CO) कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक (SHO) अनिल पांडे पुलिस फ़ोर्स के साथ पूरा राजस्व अमला मौजूद रहा.

प्रशासन द्वारा पहले ही इन निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई. इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया बृहस्पतिवार को चले कार्रवाई में पांच लोगों का मकान ध्वस्त किया गया. इन सभी लोगों का मुआवजा (Payment) तीन माह पूर्व कर दिया गया था. आगे भी मुआवजे के बाद कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतमाला परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी.

उल्लेखनीय है कि, जिले में भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है. इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र के कई गांवों में भी इसी तरह की कार्रवाई का विरोध हुआ था.

अगला लेख

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार
error: Content is protected !!