Current Date

चंदौली में P7 न्यूज की रिपोर्ट का बड़ा असर: अवैध वसूली में दोषी दाई बर्खास्त, पीपी सेंटर में मचा हड़कंप

|
Published on: 27 October 2025, 5:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। पी सेवन (P7 News) न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का बड़ा असर जिले के स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिला है. मुगलसराय के पीपी सेंटर में निःशुल्क प्रसव सेवाओं के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. खबर प्रसारित होते ही विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एस.के. चतुर्वेदी (SK Chaturvedi) ने तत्काल जांच के आदेश दिए.

जांच में अवैध वसूली की पुष्टि होने पर दोषी महिला कर्मी (दाई) चंदा को सेवा से बरखास्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चंदा के साथ कुछ अन्य स्टाफ पर भी मरीजों से 1500 रुपये तक की मांग करने और बाहर से मेडिकल उपकरण व दवाएं मंगाने का आरोप लगा था. दरअसल, P7 News ने अपनी पड़ताल में खुलासा किया था कि पीपी सेंटर में निःशुल्क प्रसव सेवा देने के नाम पर कुछ कर्मचारी पैसे की मांग कर रहे हैं और प्रसव के बाद तीमारदारों से जबरन राशि वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं, मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बजाय बाहर की दुकानों से दवाएं और मेडिकल इक्यूपमेंट्स लाने के लिए कहा जा रहा था। खबर सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एस.के. चतुर्वेदी ने पी सेवन न्यूज प्रतिनिधि से हुई बातचीत में बताया,

स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने P7 न्यूज की रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि अगर मीडिया इस तरह के भ्रष्टाचार को उजागर न करे, तो आम जनता कभी न्याय नहीं पा सकेगी.फिलहाल, जिले के स्वास्थ्य विभाग ने मामले की पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है पी सेवन न्यूज की रिपोर्ट ने न केवल एक महिला कर्मी की अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त लापरवाही और भ्रष्टाचार पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब उम्मीद की जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद पीपी सेंटर में निःशुल्क प्रसव सेवाएं वास्तव में “निःशुल्क” हो सकेंगी।
P7 न्यूज पोर्टल आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगा.

“अवैध वसूली में लिप्त पाई गई महिला कर्मी को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी हालत में मरीजों से रुपये नहीं मांगे जाएं। साथ ही, बाहर से दवा या उपकरण मंगाने की शिकायत पर भी अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!