Current Date

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

|
Published on: 14 August 2026, 2:24 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन रजवाहा स्थित अवंतिका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद एसडीएम पीडीडीयू नगर राजेश कुमार वर्मा ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया. प्रशासन की कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, बिहार के कैमूर निवासी 65 वर्षीय सुरसती देवी को आयुष्मान कार्ड के तहत हर्निया के ऑपरेशन के लिए अवंतिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद मृतका के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही, अवैध वसूली और आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था.

मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम पीडीडीयू नगर राजेश कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. बताया गया कि अस्पताल में कई महीनों से ड्यूटी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था. इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया.

जांच में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को योजना के तहत मिलने वाले भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं में भी खामियां मिलीं. इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया अस्पताल का संचालन बेसमेंट में चल रहा था जो निर्धारित नियमों के विपरीत है. मौके पर सर्जन भी नदारत मिले. गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अवंतिका हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!