Current Date

बबुरी पुलिस ने नए कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, छात्र-छात्राओं को नए कानून के बारे में दी जानकारी

|
Published on: 30 October 2025, 5:31 pm IST
Subscribe
ads

बबुरी पुलिस ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. दोपहर 2 बजे हुए इस कार्यक्रम में हाल ही में लागू हुए तीनों नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी.

इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून की समझ विकसित करना और उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये नए कानून देश की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और जनता-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं. इन कानूनों में डिजिटल साक्ष्य, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक उल्लंघन जैसे मामलों में त्वरित न्याय का प्रावधान है.

बबुरी कस्बा स्थित उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और कानूनों के प्रति गहरी रुचि दिखाई. पुलिस टीम ने उन्हें आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान बबुरी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, उप-निरीक्षक गुलाब हुसैन, संजीत सिंह, राकेश यादव, बालवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे.

अगला लेख

Chandauli News: 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच LTP Calculator बनी North Zone Winner, NJ Wealth PBT 2026 में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मिला सम्मान

Chandauli News: 55 हजार से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच LTP Calculator बनी North Zone Winner, NJ Wealth PBT 2026 में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी को मिला सम्मान

Chandauli News : चंदौली में PIB की ‘वार्तालाप’: 60 से अधिक पत्रकार जुटे, फेक न्यूज पर फैक्ट-चेकिंग का पाठ

Chandauli News : चंदौली में PIB की ‘वार्तालाप’: 60 से अधिक पत्रकार जुटे, फेक न्यूज पर फैक्ट-चेकिंग का पाठ

Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन का दबदबा, दूसरे पायदान पर पहुंचा जिला, फीडबैक के मामले में भी रहा अव्वल

Jalaun News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन का दबदबा, दूसरे पायदान पर पहुंचा जिला, फीडबैक के मामले में भी रहा अव्वल

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई
error: Content is protected !!