Current Date

मुग़लसराय इलाके में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की सख्ती, दो भट्ठे सील — अवैध रूप से भट्टा चलाने वाले संचालकों में हड़कंप

|
Published on: 10 November 2025, 1:44 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: जिलाधिकारी चंदौली के निर्देश पर सोमवार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बिना रॉयल्टी और प्रदूषण मानकों के संचालित दो ईंट भट्ठों को ध्वस्त करते हुए सील कर दिया. इस अभियान से क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

छापेमारी टीम में माइंस इंस्पेक्टर सिद्धार्थ शंकर, लेखपाल पंकज सिंह, जिला पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, कशिश कनौजिया और प्रदूषण बोर्ड वाराणसी के अभियंता शामिल थे. टीम ने पहले भोगवार गांव स्थित मेसर्स पूजा ब्रिक फील्ड पर छापा मारा, जहां संचालक रॉयल्टी और प्रदूषण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद टीम ने ईंट भट्ठे को सील कर दिया.

इसके उपरांत टीम ने छोटू सराय स्थित मेसर्स विंध्यवासिनी ब्रिक फील्ड पर भी कार्रवाई की, जहां भी भट्ठा बिना वैध अनुमति के संचालित पाया गया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर ही इसे भी सील कर दिया.
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अवैध ईंट भट्ठों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

अगला लेख

Chandauli News: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में तबादलों की तैयारी तेज, चंदौली के 27 निरीक्षक जाएंगे गैरजनपद!

Chandauli News: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में तबादलों की तैयारी तेज, चंदौली के 27 निरीक्षक जाएंगे गैरजनपद!

Chandauli News: मुगलसराय में सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, परिवार के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Chandauli News: मुगलसराय में सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, परिवार के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Mirzapur News: छठ पूजा से पहले मिर्जापुर पुलिस में फेरबदल; तीन थानों को मिले नए प्रभारी, महेंद्र कुमार को मिली पड़री थाने की कमान, अजीत कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए, देखें लिस्ट…..

Mirzapur News: छठ पूजा से पहले मिर्जापुर पुलिस में फेरबदल; तीन थानों को मिले नए प्रभारी, महेंद्र कुमार को मिली पड़री थाने की कमान, अजीत कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए, देखें लिस्ट…..

Chandauli News: चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल! चार दर्जन आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले, देहात-पहाड़ से शहर की कोतवालियों में मिली तैनाती

Chandauli News: चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल! चार दर्जन आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले, देहात-पहाड़ से शहर की कोतवालियों में मिली तैनाती

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण
error: Content is protected !!