चंदौली/मुग़लसराय—एमआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से 26वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर, रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय नगर में किया जाएगा. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे.
प्रतियोगिता को पांच विधाओं में विभाजित किया गया है। इसमें जीके क्विज, जीके, निबंध लेखन, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल हैं. विभिन्न प्रतियोगिताओं में अलग-अलग कक्षाओं और शैक्षणिक स्तर के विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा.
संस्था के निदेशक जुबैर अहमद ने बताया कि एमआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से पिछले 25 वर्षों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.इस वर्ष प्रतियोगिता का 26वां आयोजन है उन्होंने कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.
उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञान, रचनात्मक सोच और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए फॉर्म शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रतिभागी मीडिया साइबर कैफे एवं एमआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन, दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.









