चंदौली— सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप सवार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है.
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में जुट गई. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.











