चंदौली—धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित इद्रा अस्पताल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कुसुम्ही गांव निवासी सुमन देवी (29) पत्नी दारोगा बिंद का बच्चेदानी का ऑपरेशन ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित इद्रा अस्पताल में कराया गया था. ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.
महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए. उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में धानापुर प्रभारी ने बताया परिजनों के तहरीर पर मामला दर्जकर किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. वही मामले की जांच में जा रही है.









