Current Date

Chandauli Crime: “पापा, यहां सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा…”15 दिन बाद ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप; मौत से पहले पिता को बताई थी पूरी कहानी….

|
Published on: 18 August 2026, 5:36 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के रहने वाले सुधार यादव की पुत्री खुशबू यादव (22) के रूप में हुई है. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

मायके पक्ष के अनुसार खुशबू यादव की शादी 15 फरवरी 2025 को द्वारिकापुरी कॉलोनी, थाना पूरामुक्ति प्रयागराज, निवासी प्रदुम यादव के पुत्र राजकुमार यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा. विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी. मृतका ने मायके वालों को फोन पर कई बार ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी भी दी थी.

अस्पताल ले जाने के बाद हुईं मौत —

पुरामुफ्ती थाने में परिजनों द्वारा दिये गए तहरीर के मुताबिक 15 अगस्त की सुबह करीब छह बजे खुशबू के पति और ससुर ने मायके पक्ष को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी. इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे. विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि खुशबू ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए परिवार वालों से शिकायत की थी. उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर वह काफी समय से तनाव में थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुरामुफ्ती थाने में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा —

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 96/26 की धारा 80(2) व 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमे में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी —

खुशबू की शादी को अभी करीब डेढ़ वर्ष ही हुए थे. ऐसे में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने मायके पक्ष को झकझोर दिया है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

15 दिन पहले पिता को फोन कर बताई थी ससुराल की कहानी —

खुशबू की मौत के बाद उसके पिता सुधार यादव ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बेटी ने फोन कर ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी. सुधार यादव मुंबई में नौकरी करते हैं. पिता के मुताबिक खुशबू ने फोन पर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं. आरोप है कि उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया था. घर में कैमरे लगवाने के साथ ही उसकी हर गतिविधि और बातचीत की रिकॉर्डिंग की जा रही थी.

सुधार यादव के अनुसार खुशबू ने फोन पर कहा था कि, “पापा, यहां सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. मैं छठ पूजा पर घर आऊंगी तो आपको सारी बातें बताऊंगी” इसके बाद खुशबू ने फोन काट दिया. पिता के मुताबिक इसके बाद करीब दो दिन तक बेटी से बातचीत नहीं हो सकी.

तीसरे दिन ससुर ने दी बेटी के बेहोश होने की सूचना —

सुधार यादव ने बताया कि तीसरे दिन अचानक खुशबू के पति और ससुर का फोन आया. उन्होंने बताया कि खुशबू करीब तीन घंटे से बेहोश है. इसके बाद उसे आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया. परिवार के लोग आनन-फानन में पुरामुफ्ती थाने पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार
error: Content is protected !!