चंदौली/रामनगर—स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी
इस दौरान उपस्थित उद्यमियों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रेश्वर जायसवाल, अजय राय, सतीश गुप्ता, पंकज बिजलानी, परेश सिंह, संजय लखमानी, हिमांशु कुमार, अमित गुप्ता, मनोज तिवारी, केडी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे.









