Current Date

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

|
Published on: 14 August 2026, 9:03 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 13 अगस्त को सकलडीहा सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान 60/90 दिवस के भीतर विवेचनाओं के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर एक विवेचक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए.

थाना धानापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 04/2025, धारा 125बी, 281 और 324(2) बीएनएस की विवेचना में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने तथा मुकदमा दर्ज होने के करीब 1 वर्ष 6 माह बाद भी विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी न किए जाने पर एक एसपी ने गंभीरता से लिया। इसके बाद उप निरीक्षक ना0पु0 सकलैन अहमद, थाना धानापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

वहीं, थाना धीना और थाना बलुआ  में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में 60 और 90 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और घटना का अनावरण नहीं किए जाने पर संबंधित तीन विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसपी आकाश पटेल ने सभी विवेचकों को निर्देश दिया कि 60/90 दिवस में निस्तारित होने वाली विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण करने के साथ ही सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके.

एसपी ने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी तय करते हुए लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार
error: Content is protected !!