चंदौली—सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों के अनुसार, नवहीं गांव निवासी सुजीत कुमार का 14 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चंदौली मेला देखने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. तहरीर में बताया गया है कि लापता किशोर की लंबाई करीब 5 फिट चार इंच , रंग गेहुआं है. घर से जाते समय उसने सफ़ेद शर्ट काले रंग का लोअर पहन रखा था.
परिजनों ने यह भी बताया कि दो दिन पहले एक युवक ने फोन कर अपना नाम विकाश बताया, लेकिन अपना पता नहीं बताया. परिवार ने आशंका जताई है कि उसी युवक के साथ किशोर हो सकता है, क्योंकि वह पहले भी उसके साथ घर से चला गया था.
परिजनों की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से मामले की जांच में जुटी है.









