Current Date

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

|
Published on: 6 August 2026, 2:26 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं क्योंरुगु, 10वीं पूमसे एवं 15वीं फ्रेशर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा चंदौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच कांस्य पदक अपने नाम किए.

पदक विजेताओं में रणविजय सिंह गौड़ नौसिया परवीन चंदौली, अविनाश गुप्ता गोरखपुर आशु निषाद सुल्तानपुर और संबोधिका सरदार नादिया पश्चिम बंगाल शामिल है. सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ अपने-अपने जनपद का भी नाम रोशन किए.

विद्यालय के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, कठोर परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी उचित मार्गदर्शन मिलने पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी.

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलों पर विशेष ध्यान दिए जाने से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता मिल रही है.

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!