चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर रेलवे लाइन क्रॉसिंग के समीप बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस.
जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत छितमपुर ब्लॉक हट बी पोखरे के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी है. मामले की जांच की जा रही है.









