Current Date

चंदौली: चार माह से वेतन न मिलने से नाराज परिचारक ने स्कूल में किया आत्महत्या का प्रयास, शिक्षकों की सूझबूझ से बची जान

|
Published on: 5 August 2026, 3:47 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय के एक परिचारक संतोष कुमार मिश्रा ने कथित रूप से चार माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का प्रयास किया.

बताया जा रहा है कि परिचारक ने विद्यालय परिसर में अपने ऊपर तेल छिड़क लिया. घटना के समय मौजूद शिक्षकों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए उसे रोक लिया और किसी तरह सुरक्षित बचा लिया. शिक्षकों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया.

घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों DIOS को मामले की जानकारी दी गई. परिचारक का आरोप है कि उसे पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था.

फिलहाल मामले को लेकर विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, घटना के बाद विद्यालय में चर्चा का माहौल बना हुआ है. इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची है. संभवत इसका 4 महीने का वेतन बाकी है. संबंधित अधिकारी डीआईओएस को मामले की जानकारी दे दी गई है. मौके पर डीआईओएस चंदौली पहुंचे गए है. मामले की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार
error: Content is protected !!