Current Date

Chandauli News : भीषण गर्मी पर प्रशासन सख्त: वाराणसी डीएम ने स्कूलों को किया ऑनलाइन, चंदौली डीएम के फैसले पर टिकी नजर…!

|
Published on: 25 April 2026, 2:47 am IST
Subscribe

Jai prakash tiwari (jai tiwari)

चंदौली/वाराणसी। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और हीट वेव को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। वाराणसी के जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों की कक्षाओं को अगली सूचना तक ऑनलाइन संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को लू और अत्यधिक तापमान के खतरे से सुरक्षित रखना है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, दोपहर के समय तापमान काफी अधिक हो जा रहा है और लू का असर खासतौर पर स्कूली बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में भौतिक उपस्थिति को फिलहाल रोकते हुए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था लागू की गई है। वहीं, वाराणसी के इस फैसले के बाद पड़ोसी जनपद चंदौली में भी हलचल तेज हो गई है। अभिभावक और शिक्षक चंदौली के जिलाधिकारी के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि मौसम का यही हाल बना रहा, तो चंदौली प्रशासन भी जल्द ही स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
भीषण गर्मी को देखते हुए दोनों जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

अगला लेख

चंदौली जिले के टॉपर बेटी को सूर्य हॉस्पिटल के प्रबंधक ने किया सम्मानित: पहले भी मेधावी छात्राओं का सहयोग कर चुके हैं डॉ. गौतम त्रिपाठी

चंदौली जिले के टॉपर बेटी को सूर्य हॉस्पिटल के प्रबंधक ने किया सम्मानित: पहले भी मेधावी छात्राओं का सहयोग कर चुके हैं डॉ. गौतम त्रिपाठी

चंदौली में प्रधानी का दम घोंट‌ रहा सिहावल प्राथमिक विद्यालय का गला: 7:50 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे अध्यापक, रसोइये के द्वारा स्कूल का ताला खोलने का विडियो हुआ लायरल. पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

चंदौली में प्रधानी का दम घोंट‌ रहा सिहावल प्राथमिक विद्यालय का गला: 7:50 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे अध्यापक, रसोइये के द्वारा स्कूल का ताला खोलने का विडियो हुआ लायरल. पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

आजमगढ़ में 15 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव: छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने वाले थाना प्रभारी को भेजा गया मीडिया सेल

आजमगढ़ में 15 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव: छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने वाले थाना प्रभारी को भेजा गया मीडिया सेल

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी मजबूती: जिले के थानों पर हुई 516 नए आरक्षियों की तैनाती. पासिंग आउट परेड के बाद मुगलसराय से लेकर नौगढ़ तक 415 पुरुष और 101 महिला आरक्षी फोर्स में हुए शामिल

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी मजबूती: जिले के थानों पर हुई 516 नए आरक्षियों की तैनाती. पासिंग आउट परेड के बाद मुगलसराय से लेकर नौगढ़ तक 415 पुरुष और 101 महिला आरक्षी फोर्स में हुए शामिल

Chandauli News: चंदौली में बच्चों से बालू ढुलवाने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने किसा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद P-7 न्यूज ने प्रकाशित की थी प्रमुखता से खबर… पढ़े पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली में बच्चों से बालू ढुलवाने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने किसा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद P-7 न्यूज ने प्रकाशित की थी प्रमुखता से खबर… पढ़े पूरा मामला

Police News: यूपी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने को तैयार, लखनऊ में 112 ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, कौशांबी को मिले 390 जवान

Police News: यूपी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने को तैयार, लखनऊ में 112 ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, कौशांबी को मिले 390 जवान
error: Content is protected !!