Current Date

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में परशुराम प्राकट्योत्सव को लेकर उत्साह: भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, ऑडिटोरियम में होगा समारोह

|
Published on: 21 April 2026, 8:52 am IST
Subscribe
ads

Jai prakash tiwari (jai tiwari)

चंदौली। भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में चंदौली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित होने वाले भव्य समारोह को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोग जुटे हुए हैं। इस बीच पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव करते हुए केंद्रीय विद्यालय स्थित सुसज्जित एवं वातानुकूलित ऑडिटोरियम को चुना गया है, जहां श्रद्धालुओं और अतिथियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम बुधवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल होंगे। समारोह के दौरान भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और सनातन परंपरा में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह का भी आयोजन प्रस्तावित है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम पूरे समाज का है, इसलिए किसी विशेष निमंत्रण या फोन कॉल का इंतजार न करें। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि इसे अपना व्यक्तिगत दायित्व समझते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सुदृढ़ करने का भी अवसर है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!