Current Date

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने चौपाल महोत्सव में किया अद्भुत प्रदर्शन: प्रथम स्थान प्राप्त कर किया क्लीन स्वीप, विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया

|
Published on: 16 March 2026, 8:04 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले के पीडीडीयू नगर स्थित चौपाल सागर प्रबंधन द्वारा आयोजित “चौपाल महोत्सव” में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य की सभी चारों प्रमुख श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्ण क्लीन स्वीप करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया. इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, ग्रुप सॉन्ग तथा सोलो सॉन्ग सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कला, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार परिचय दिया. ग्रुप डांस (प्रथम स्थान) में विद्यालय की छात्राएँ श्रृष्टि, साक्षी यादव, पारियाथी, रानी, पूजा तथा अंशु ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया. सोलो डांस (प्रथम स्थान) में साक्षी यादव ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार ग्रुप सॉन्ग (प्रथम स्थान) में नीलम यादव, तान्या यादव, रिया शर्मा, अवंतिका सिंह, स्वेता पाल तथा सालिनी ने सामूहिक गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रतियोगिता में बाजी मारी. वहीं सोलो सॉन्ग (प्रथम स्थान) में नीलम यादव ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावशाली गायन से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया.

विद्यालय के इन प्रतिभाशाली छात्रों को संगीत शिक्षक राजेश यादव एवं कौशल राय द्वारा विशेष मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उनके अथक परिश्रम, समर्पण और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों ने मंच पर इतनी शानदार प्रस्तुति देकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा,“जब प्रतिभा को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का साथ मिलता है, तब उत्कृष्टता अपने आप जन्म लेती है. आज हमारे विद्यार्थियों ने केवल प्रतियोगिता नहीं जीती है, बल्कि एक नया इतिहास रचकर पूरे प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल परिवार का मान बढ़ाया है. ”विद्यालय के निदेशक दिवाकर यादव ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है, उन्होंने कहा कि प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहेंगे. वहीं विद्यालय के डीन आर.पी. सिंह ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया. चौपाल महोत्सव में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में हर्ष और गर्व का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है.

अगला लेख

चंदौली में प्रधानी का दम घोंट‌ रहा सिहावल प्राथमिक विद्यालय का गला: 7:50 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे अध्यापक, रसोइये के द्वारा स्कूल का ताला खोलने का विडियो हुआ लायरल. पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

चंदौली में प्रधानी का दम घोंट‌ रहा सिहावल प्राथमिक विद्यालय का गला: 7:50 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे अध्यापक, रसोइये के द्वारा स्कूल का ताला खोलने का विडियो हुआ लायरल. पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

आजमगढ़ में 15 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव: छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने वाले थाना प्रभारी को भेजा गया मीडिया सेल

आजमगढ़ में 15 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव: छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने वाले थाना प्रभारी को भेजा गया मीडिया सेल

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी मजबूती: जिले के थानों पर हुई 516 नए आरक्षियों की तैनाती. पासिंग आउट परेड के बाद मुगलसराय से लेकर नौगढ़ तक 415 पुरुष और 101 महिला आरक्षी फोर्स में हुए शामिल

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी मजबूती: जिले के थानों पर हुई 516 नए आरक्षियों की तैनाती. पासिंग आउट परेड के बाद मुगलसराय से लेकर नौगढ़ तक 415 पुरुष और 101 महिला आरक्षी फोर्स में हुए शामिल

Chandauli News: चंदौली में बच्चों से बालू ढुलवाने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने किसा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद P-7 न्यूज ने प्रकाशित की थी प्रमुखता से खबर… पढ़े पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली में बच्चों से बालू ढुलवाने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने किसा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद P-7 न्यूज ने प्रकाशित की थी प्रमुखता से खबर… पढ़े पूरा मामला

Police News: यूपी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने को तैयार, लखनऊ में 112 ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, कौशांबी को मिले 390 जवान

Police News: यूपी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने को तैयार, लखनऊ में 112 ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन, कौशांबी को मिले 390 जवान

Chandauli News : भीषण गर्मी पर प्रशासन सख्त: वाराणसी डीएम ने स्कूलों को किया ऑनलाइन, चंदौली डीएम के फैसले पर टिकी नजर…!

Chandauli News : भीषण गर्मी पर प्रशासन सख्त: वाराणसी डीएम ने स्कूलों को किया ऑनलाइन, चंदौली डीएम के फैसले पर टिकी नजर…!
error: Content is protected !!