Current Date

दीनदयाल नगर में 21 पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का हुआ था आयोजन

|
Published on: 8 November 2025, 2:53 am IST
Subscribe
ads

पीडीडीयू नगर : वंदे मातरम, ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है. वंदे मातरम, ये एक शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चंदौली प्रेस क्लब (Chandauli Press Club) की ओर से शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम (Tree planting program) आयोजित किया गया. एक संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. क्षेत्र के हिनौली पोखरा सहित विभिन्न स्थलों पर कुल 21 पौधे रोपण किया गया. कार्यक्रम में सीओ मुगलसराय कृष्ण मुरारी शर्मा (Co mughalsarai Krishna Murari Sharma) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

मुख्य अतिथि सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने चंदौली प्रेस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया. वहीं, विशिष्ट अतिथि अखिलानंद महाराज ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत लाभदायक है, उन्होंने कहा कि प्रकृति को वरदानी इसलिए कहा गया है, कि वह परमात्मा का दिया हुआ अनुपम उपहार है. जिसकी वास्तविक अनुभूति के लिए प्रकृति के साथ समय बिताना व तालमेल बनाए रखना आवश्यक है. जितना हम प्रकृति के सानिध्य में रहेंगे आत्मा उतनी ही सतोप्रधान बनती जाएगी.

प्रेस क्लब के सदस्यों ने आगे भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, संरक्षक संदीप कुमार, जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी, उपाध्यक्ष रंधा सिंह, जिला महामंत्री चंचल सिंह, डी.के. जायसवाल, सुनील यादव, बबलू मिश्रा, आशीष लक्ष्य, सूरज सिंह एवं मनोज पांडेय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे

अगला लेख

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!