Current Date

एडीजी वाराणसी ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, चंदौली में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती

|
Published on: 31 October 2025, 3:48 am IST
Subscribe
ads

चंदौली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जनपद में शुक्रवार क़ी सुबह ‘रन फॉर यूनिटी'(Run For Unity) का भव्य आयोजन किया गया. एडीजी वाराणसी पियूष मोडिया सुबह 09 बजे चकिया तिराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना था.

‘रन फॉर यूनिटी’ रैली पुलिस चकिया तिहारा, महिला थाने सकलडीहा चौराहा होते हुए अलीनगर थाने तक निकाली गई. रैली में पुलिस अधिकारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए. पूरे रास्ते में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “एकता का संदेश” के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा.

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया गया.

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया गया. इस अवसर पर वाराणसी डीआईजी वैभव कृष्ण, चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे,अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे, सहित सैकड़ों समाजसेवी, पुलिसकर्मी और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!