Current Date

चंदौली के खतरनाक गंगा घाट पर कैसे अर्ध्य देंगे छठवर्ती, जिला प्रशासन से लोगों ने लगाई गुहार

|
Published on: 24 October 2025, 12:20 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली, लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू होने को है, लेकिन जिले के कई गंगा घाट इस समय खतरे की स्थिति में हैं. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर से लेकर कुरहना गांव तक गंगा किनारे का इलाका पूरी तरह डेंजर जोन बन चुका है. गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि और तट पर जमी गाद व कीचड़ के कारण छठव्रतियों के लिए घाटों पर उतरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहादुरपुर, कुंडा कला, कुंडा खुर्द, छेमिया, मवई, सहजौर और रौना कुरहना के घाटों की हालत दयनीय है. कीचड़ इतना गहरा है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल है, ऐसे में सूर्य को अर्घ्य देने जाना जान जोखिम में डालने जैसा होगा. लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी केवल पक्के घाटों और पोखरों का निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों के अस्थाई और मिट्टी के घाटों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा. इन घाटों पर प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु स्नान और अर्घ्य देने पहुंचते हैं. स्थानीय निवासियों और छठ समितियों ने प्रशासन से तुरंत घाटों की सफाई, कीचड़ हटाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इंतजाम नहीं किए गए, तो भीड़भाड़ के दौरान किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता.

आस्था और प्रशासन के बीच चुनौती….

जिला प्रशासन ने शहर और पक्के घाटों का तो निरीक्षण किया है, परंतु ग्रामीण इलाकों के गंगा तट अभी भी उपेक्षित हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि प्रशासन अंतिम क्षणों में किस प्रकार से इन खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करता है.

एक नजर में गंगा घाटों की स्थित…

गंगा किनारे कीचड़ और फिसलन से बना डेंजर जोन.

बहादुरपुर से कुरहना तक कई घाटों पर नहीं हो सकता अर्घ्य.

ग्रामीणों ने मांगी सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग.

प्रशासन के पक्के घाट निरीक्षण पर उठे सवाल.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!