Current Date

दारोगा ने बेटे के खाते में ली रिश्वत: अपने ही थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, चंदौली से डायल 112 में प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से बने थे दारोगा

|
Published on: 27 January 2026, 6:03 am IST
Subscribe
ads

बलिया— जिले के बांसडीह थाने पर तैनात एक दारोगा पर विवेचना के दौरान चार्जशीट दाखिल करने तथा मुकदमे की धाराओं को बरकरार रखने के नाम पर बैंक खाते में रिश्वत लेना भारी पड़ गया. साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर आरोपित उप-निरीक्षक रमाशंकर यादव को निलंबित कर दिया गया है.

वहीं इनके ही थाने में इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उपनिरीक्षक जौनपुर का मूल निवासी है जबकि वाराणसी में रहता है. आरोपी दारोगा रामाशंकर यादव चंदौली डायल 112 में हेड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर उप-निरीक्षक बना था. वर्तमान पोस्टिंग बांसडीहरोड थाने थी. बांसडीह रोड थाने में तैनात उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव एक आपराधिक मुकदमे की विवेचना कर रहा था. आरोप है कि मुकदमे के वादी से धाराएं न हटाने और समय से चार्जशीट दाखिल करने के बदले अलग-अलग समय पर अपने बेटे के बैंक खाते में धनराशि ली. इसकी शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए जांच के आदेश दिए. जांच के दौरान विवेचक पर मुकदमे में लगी धाराओं को हटाने का दबाव बनाया जाने लगा. इसी बीच दरोगा द्वारा वादी से पैसे लिए जाने और बाद में धाराएं हटाए जाने के बाद कुछ धनराशि लौटाने का भी आरोप सामने आया.

इस पूरे घटनाक्रम से नाराज वादी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए बैंक खाते में पैसे भेजने का विवरण और बातचीत की रिकॉर्डिंग जैसे साक्ष्य भी उपलब्ध कराए. जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी एसआई को तत्काल निलंबित कर दिया.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!