Current Date

Chandauli News: दुल्हीपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, पति के सामने तोड़ा दम

|
Published on: 10 June 2026, 6:54 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर में बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में महिला ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया.

बुधवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इफको कंपनी द्वारा सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन ऐसी दुर्घटना होती है. खराब सड़क पर आज भी ट्रक तेज रफ्तार से चल रहा थी, जिससे ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया. महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई. कुछ ही सेकंड में ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई.

मृतका की पहचान रुबीना बेगम (37) पत्नी शाहिद मोहम्मद निवासी कोयला बाजार, थाना आदमपुर वाराणसी के रूप में हुई. रुबीना अपने पति शाहिद के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में सरिक होकर वापस अपने घर वाराणसी जा रही थी. दुल्हीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक संख्या HR 58 D 8958 मोटरसाइकिल सवार महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गया. इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बाइक चला रहे पति बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया मामला परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक का पता लगाने के कोशिश जारी हैं.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!