चंदौली—जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई. कक्षा 10 के छात्र ने अपने ही कोचिंग के 10वीं के छात्र की हत्या कर दी. हत्या कोचिंग की खुलने से पहले सुबह करीब 7:30 कोचिंग के बाहर की गई. सूचना के बाद मौके पर सीओ सदर और कोतवाली पुलिस पहुंच गई. आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया. पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने बताया कि मृतक लवकुश (16) निवासी प्रतापपुर का निवासी है. लवकुश और आरोपी 10वीं में पढ़ते है. आरोपित छात्र पड़ोस गांव फतेहपुर का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक लवकुश उसको तीन-चार दिन से रोज गाली देता था. जिससे नाराज होकर वह घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े कोचिंग के बाहर हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद सीओ देवेंद्र कुमार और भारी पुलिस बल मौके पहुंच गई. पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई में जुट गई है.
Chandauli Crime: चंदौली में कोचिंग के बाहर भिड़े दो छात्र, चाकू से वार कर एक की हत्या, इलाके में मची सनसनी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अगला लेख









