Current Date

दो लाख का उधार, फिर चढ़ता गया ब्याज और अंत में डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, चंदौली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा: लोको पायलट निकला साजिशकर्ता एसपी आकाश पटेल की मॉनिटरिंग में खुला ब्लाइंड मर्डर केस- P-7 न्यूज‌ पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 8 June 2026, 9:39 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। महज 24 घंटे पहले जिस मनोज कुमार हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर दिया था, उसका चंदौली पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक साधारण आर्थिक लेन-देन से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे इतनी बड़ी रंजिश में बदल गया कि आखिरकार डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रच दी गई। पुलिस के अनुसार कहानी की शुरुआत करीब दो लाख रुपये के उधार से हुई थी। समय के साथ इस रकम पर ब्याज बढ़ता गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराता चला गया। कई बार कहासुनी और सार्वजनिक रूप से हुए विवाद ने इस रंजिश को और बढ़ा दिया। इसी बीच लोको पायलट कृष्ण भगवान ने मनोज कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और बिहार के शूटरों से संपर्क साधा। घटना के दिन मनोज कुमार को रुपये लौटाने का झांसा देकर बुलाया गया। उसे विश्वास दिलाया गया कि पुराने हिसाब-किताब का निपटारा कर दिया जाएगा। इसी बहाने उसे सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद शूटरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। वारदात के बाद मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर की तरह सामने आया। हत्यारे कौन थे, किसने साजिश रची और हत्या का मकसद क्या था, इसका कोई स्पष्ट सुराग नहीं था। ऐसे में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्वयं पूरे मामले की कमान संभाली। उनके निर्देशन में थाना अलीनगर पुलिस समेत कई टीमों का गठन किया गया और लगातार 15 घंटे तक ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों ने मृतक और संदिग्धों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली, घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़ते हुए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां तलाशीं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, संदेह की सुई लोको पायलट कृष्ण भगवान की ओर घूमती गई। इसके बाद पुलिस ने साजिश की परतें खोलनी शुरू कीं और आखिरकार हत्या की पूरी पटकथा सामने आ गई। पुलिस जब मुख्य शूटर की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पुलिस ने साजिशकर्ता लोको पायलट कृष्ण भगवान समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने टीम की सराहना करते हुए खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं इस ब्लाइंड मर्डर के कुलसी की मॉनिटरिंग खुद एसपी चंदौली आकाश पटेल ने की है। जिले में इस कार्रवाई को चंदौली पुलिस के हाल के सबसे बड़े और तेज खुलासों में से एक माना जा रहा है।

बाईट- चंदौली पुलिस कप्तान आकाश पटेल
अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!