Current Date

चंदौली मुनीम हत्याकांड: मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद घटना में शामिल शूटर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, कर्ज और ब्याज से बचने के लिए रची गई थी हत्या की साजिश

|
Published on: 7 June 2026, 4:18 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के सिवान में मुगलसराय निवासी मुनीम मनोज कुमार की हत्या के मामले में चंदौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कर्ज और ब्याज की रकम वापस न करनी पड़े, इसके लिए हत्या की साजिश रची गई थी. सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी एक लोको पायलट है, जिसने सुनियोजित तरीके से मनोज कुमार को बहाने से बुलाया और बिहार के शूटर की मदद से उसकी हत्या कराई. घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की और मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की. पुलिस के अनुसार मनोज कुमार मुगलसराय के रहने वाले थे और लेनदेन से जुड़े कार्य करते थे. जांच में पता चला है कि आर्थिक विवाद और कर्ज के दबाव से बचने के लिए हत्या की पूरी योजना तैयार की गई थी. अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना अंडर पास कैली रोड़ के पास आरोपी शूटर को पुलिस लेकर पिस्टल बरामद करने के लिए लें गई थी. आरोपी पुलिस टीम पर फायर झोक दिया. जवाबी कार्रवाई में शूटर के पैर में गोली लगी और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. आरोपी बदमाश की पहचान राजेश उर्फ सूरज निवासी भोजपुर बिहार के रूप में हुई है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!