Current Date

Chandauli News: चंदौली के चारमरिया पोखरा किनारे मिला मानव कंकालः लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पहचान के लिए पुराने मामलों की जांच शुरू

|
Published on: 7 June 2026, 2:28 pm IST
Subscribe
ads

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल वार्ड नंबर 13 आनंद नगर चारमरियमया पोखरा के किनारे रविवार की दोपहर एक अज्ञात मानव कंकाल मिला. पोखरा किनारे कंकाल पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्ले वासियों में दहशत फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है.

पोखरा की तरफ गए बच्चों ने देखा कंकाल —

जानकारी के अनुसार, रविवार के दोपहर मछली मारने गए कुछ बच्चों ने कंकाल देखा तो इसकी सूचना मोहल्ला निवासी आफताब को दिया. कंकाल की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. मोहल्ला निवासी आफताब ने कूड़ा बाजार चौकी पर इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लिंग और उम्र का पता लगाएगी पुलिस —

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज ने बताया कि कंकाल कितना पुराना है और यह किसी पुरुष का है या महिला का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा. मौके पर फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं. उन्होंने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस आसपास के थानों और गांवों से पिछले कुछ महीनों के गुमशुदगी के आंकड़ों का मिलान कर रही है ताकि मृतक की की पहचान हो सके.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!