Current Date

चंदौली में बिल पास कराने के नाम पर चल रहा अवैध वसूली का खेल, खाद्य विपणन कार्यालय का कर्मचारी परिवहन ठेकेदार से मांग रहा खरचा पानी- पढ़े P-7 न्यूज की खास रिपोर्ट…

|
Published on: 25 January 2026, 5:59 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के खाद्य विपणन विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर परिवहन ठेकेदार से अवैध धन की मांग करने का आरोप लगा है. आरोप है कि पैसा न देने की स्थिति में बिल पास न करने और ट्रकों की ऑनलाइन एंट्री रोकने की धमकी दी गई.
परिवहन ठेकेदार प्रमोद कुमार सिंह का आरोप है कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय (चंदौली) में कार्यरत कर्मचारी अकील अहमद द्वारा उनके प्रतिनिधि आशीष रघुवंशी से बातचीत के दौरान स्पष्ट रूप से अवैध धन की मांग की गई। यह पूरी बातचीत मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि पैसा नहीं देने पर न तो बिल पास होगा और न ही ट्रकों का समय से ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा.
रिकॉर्डेड बातचीत में अकील अहमद द्वारा कही गई बातों से यह भी संकेत मिलता है कि इस कथित वसूली को लेकर उन्हें “ऊपर से मौन स्वीकृति” प्राप्त है, जिससे पूरे तंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ठेकेदार का कहना है कि सरकारी कार्यों को जानबूझकर लटकाकर परिवहन ठेकेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि उनसे अवैध वसूली की जा सके.
मामले के सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या विभागीय अधिकारियों की जानकारी में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और क्या कार्रवाई के बजाय आंखें मूंद ली जाती हैं. यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार की एक गंभीर तस्वीर पेश करता है. फिलहाल संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं ठेकेदार प्रमोद कुमार सिंह ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और जांच एजेंसियों से करने की बात कही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!