Current Date

चंदौली में 1.20 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर नोएडा से बिहार ले जा रहे थें 710 पेटी शराब, दो धराए

|
Published on: 15 March 2026, 10:14 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-19 हाईवे पर एक ट्रक से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी शराब (कुल 6325.92 लीटर) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गिरफ्तार शराब तस्करों के साथ पुलिस टीम—

पुलिस के अनुसार अवैध शराब की यह खेप नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एनएच-19 स्थित बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या NL01AF3253 को रोका। प्राथमिक जांच में ट्रक में पुट्टी की बोरियां मिलीं, लेकिन गहन तलाशी लेने पर उनके पीछे छिपाकर रखी गई 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई.
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अली बक्श (27) पुत्र मुन्ना साव, निवासी सहारा थाना तलझारी जिला दुमका (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा ट्रक के साथ चल रही महिंद्रा बोलेरो (UP13BD0011) से लोकेशन देने वाले मुरताज अंसारी (40) पुत्र कमरुद्दीन मियां, निवासी चित्रपोका थाना मोहनपुर जिला देवघर (झारखंड) को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मु.अ.सं/). 79/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक व बोलेरो वाहन, तीन मोबाइल फोन तथा विभिन्न ब्रांड की 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 6325.92 लीटर बताई गई है.

कार्रवाई करने वाली टीम

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल गया प्रसाद, कांस्टेबल शंकर राम, चालक बिरेश यादव

स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
error: Content is protected !!