Current Date

Chandauli News: भाजपा सरकार की योजनाएं विफल, घोटालों के स्मारक बनकर रह जाएंगी, सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात पूरी खबर पढ़ें P-7 न्यूज पर

|
Published on: 13 June 2026, 10:00 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—समाजवादी पार्टी के ने व चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को असफल बताते हुए कई योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और घोटालों के आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यकाल का जश्न मना रही है, लेकिन उसकी अधिकांश योजनाएं धरातल पर अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही हैं। उन्होंने हर घर नल से जल योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना अपने मूल उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकी और आने वाले समय में सरकार की कई योजनाओं को लोग घोटालों के स्मारक के रूप में याद करेंगे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कौशल विकास योजना में 14,500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए आवंटित धन का क्या हुआ और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं, फसल बीमा योजना और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उनका आरोप था कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राथमिक विद्यालयों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है।

इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना को लेकर भी सरकार को घेरा और पूछा कि जिन गांवों को आदर्श ग्राम बनाने के दावे किए गए थे, उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। सांसद ने कहा कि जनता अब सरकार की योजनाओं का वास्तविक मूल्यांकन कर रही है और आने वाले समय में इन मुद्दों पर व्यापक बहस होगी।
प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अगला लेख

Chandauli Politics: राखी के धागे में बंधा ‘सियासी बहन प्रेम’! मनोज डब्लू से डॉ. केएन पांडेय और सुशील सिंह तक मैदान में उतरे नेता, 7 हजार राखियों ने बढ़ाई चुनावी हलचल

Chandauli Politics: राखी के धागे में बंधा ‘सियासी बहन प्रेम’! मनोज डब्लू से डॉ. केएन पांडेय और सुशील सिंह तक मैदान में उतरे नेता, 7 हजार राखियों ने बढ़ाई चुनावी हलचल

Chandauli News: चंदौली में सपा सांसद की कार्यशैली पर घमासान! सेक्टर प्रभारी राजा खान ने जताई नाराजगी, उठाए गंभीर सवाल, बोले—पार्टी कार्यालय कुछ ही दूरी पर, फिर भी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंचते सांसद

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

चंदौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों पर जमकर बरसे, मेडिकल कॉलेज में धरना देने का किया ऐलान

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: चंदौली में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

Chandauli News: मुग़लसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों के बीच फल व मिठाई बांटी

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह

चंदौली पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गौड़- कहा सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचीं, किसानों-युवाओं का हित है सर्वोपरि जाने चंदौली आने की क्या थी खास वजह
error: Content is protected !!