Current Date

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

|
Published on: 9 September 2026, 7:18 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—कहते हैं, जब ऊपर वाले की मर्जी नहीं होती तो मौत भी सामने आकर लौट जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में देखने को मिला। नौगढ़ कस्बा निवासी राजेश गौतम (46 वर्ष) ने कथित तौर पर आत्महत्या की नीयत से गले में रस्सी का फंदा बनाया और कुएं में छलांग लगा दी.

राजेश की किस्मत ने ऐन वक्त पर उसका साथ दिया. कुएं में पानी अधिक होने की वजह से फांसी का फंदा अपेक्षित तरीके से काम नहीं कर सका और रस्सी छोटी पड़ गई. वह पानी में गिरकर तैरने लगा. इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो नौगढ़ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर राजेश को कुएं से बाहर निकाला.

कुएं से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने बिना देर किए राजेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है.

एक बार फिर यह घटना यही संदेश देती है कि जिंदगी चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न लगे, एक पल का फैसला पूरी जिंदगी बदल सकता है. समय रहते मदद मिल जाए तो अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन
error: Content is protected !!