Current Date

Chandauli News: चंदौली में चोरी के बाद पड़ोसी गांव में मिला मोबाइल, फ्रेंडशिप डे की चर्चाओं ने बढ़ाया सस्पेंस, जांच पड़ताल में जुटी सदर कोतवाली पुलिस

|
Published on: 2 August 2026, 7:22 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मठपुरवा गांव में बीती रात चोरों द्वारा कई घरों में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश आया है. इसी दौरान गांव निवासी विकास कुमार का मोबाइल फोन भी चोरी हो गया.

बताया जा रहा है कि रविवार को विकास कुमार ने अपने चोरी हुए मोबाइल पर कॉल की तो उसकी रिंग पड़ोसी गांव कटईयापुर में रहने वाले मुन्ना चौहान के घर से सुनाई दी. इसके बाद विकास अपने साथियों के साथ मोबाइल लेने वहां पहुंचा.

मोबाइल मिलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि मुन्ना चौहान ने विकास पर ही चोरी का आरोप लगाया. वहीं, विकास पक्ष का सवाल था कि उनका चोरी हुआ मोबाइल मुन्ना चौहान के घर तक कैसे पहुंचा. घटना के बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही.

इधर, क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं. कुछ लोग इसे फ्रेंडशिप डे से जोड़कर अपनी-अपनी अटकलें लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि जल्दबाजी में मोबाइल वहां छूट गया होगा. हालांकि, इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है और लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

फिलहाल सदर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस मोबाइल वहां कैसे पहुंचा, चोरी का प्रयास किसने किया और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता क्या है, इसकी जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!