Current Date

नोटिस तामील करने गए चौकी प्रभारी से मनबढ़ युवक की हाथापाई, आरोपी फरार, सावन में मीट-मुर्गा की दुकानें बंद कराने के दौरान हुआ विवाद, भारी फोर्स मौके पर पहुंची

|
Published on: 1 August 2026, 2:04 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की दुल्हीपुर चौकी के प्रभारी संजय सिंह के साथ शनिवार की शाम को नोटिस तामील कराने के दौरान एक मनबढ़ युवक ने हाथापाई कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, सावन माह के मद्देनजर सड़क किनारे संचालित मीट एवं मुर्गा की दुकानों को बंद कराने तथा संबंधित दुकानदारों को नोटिस तामील कराने के लिए दुल्हीपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गए थे. इसी दौरान एक युवक पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए चौकी प्रभारी से उलझ गया और हाथापाई कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस तामील के दौरान एक मनबढ़ युवक चौकी प्रभारी से उलझ गया था. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!